• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने निगम चौराहे पर किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंदिरों की नगरी वृंदावन में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार बंदरों को पकड़े जाने की बात कहे जाने के बावजूद अब तक बंदर पकड़ो अभियान नहीं चलाया गया है। इससे आक्रोशित लोगों ने नगर निगम चौराहे पर प्रदर्शन कर बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग नगर निगम प्रशासन से की। इन दिनों वृंदावन में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि कहीं आतंकी बंदर लोगों की आंखों से चश्मा और हाथ से मोबाइल फोन छीन रहे हैं तो कहीं काटकर चुटैल कर रहे हैं। यही नहीं बंदरों के आतंक के चलते लोग अपने घर की छतों पर भी नहीं जा पा रहे पता नहीं बंदरों का झुंड कब उन पर हमला कर दें और उन्हें घायल कर दे। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने ताराचंद गोस्वामी एवं मुनीश कुमार शर्मा राम गुरु के नेतृत्व में नगर निगम चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से बंदरों को तत्काल पकड़े जाने की मांग की। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल सके। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि इससे पहले कई बार जिला प्रशासन एवं डीएफओ रजनीकांत मित्तल को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बंदरों की नसबंदी कराकर चुरमुरा के ब्रिज के पास सभी बंदरो को जंगल में छुड़वा दिया जाएगा। लेकिन आज तक धरातल पर यह काम होता नजर नहीं आया। आए दिन बंदर आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी अपना निशाना बना लेते हैं। इस अवसर पर भूरी सिंह, बबलू निषाद, रामबाबू, राकेश, महेश, पवन, बंसी शुक्ला, प्रेम बिहारी शर्मा, ब्रज किशोर गुप्ता, अर्जुन शर्मा, अशोक शर्मा, रामानुज, वसीम, दीपू, विष्णु शर्मा, मदन लाल, रवि शर्मा, लक्ष्मी गुरु, बाबूलाल शर्मा आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.