हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के कोसीकला रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोपालबाग शेरगढ़ रोड के समीप रेलवे पुल से कूदकर 11वीं कक्षा के छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना को देखते ही पुल से ऊपर से गुजर रहे राहगीरों में हड़कप मंच गया और चीखपुकार मच गई।इसी बीच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे की जीआरपी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस रेलवे ट्रैक घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को खोजने का प्रयास किया। काफी देर बाद युवक के शव को तलाश करने के बाद क्षत विक्षत अवस्था मे शव की बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रेलवे पुलिस चौकी ले गयी। जहां गोपालबाग क्षेत्र से गायब युवक को ढूढ़ते हुए कुछ लोग पहुंचे शव को देखकर होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक का नाम राहुल पुत्र हरिराम है जो कि 11 वी कक्षा का छात्र है और एम डी जैन स्कूल में पढ़ाई करता है। मृतक के भाई ने बताया कि वह घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था लेकिन, जब रात्रि होने के पश्चात घर नही पहुंचा तो खोजने लगे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर किसी युवक के शव मिलने की सूचना ने उनके हाथ पैर फुला दिए। छात्र राहुल के द्वारा की गई आत्महत्या से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
