• Tue. Feb 10th, 2026

रात में डेयरी प्लांट पर छापा, 1500 लीटर दूषित दूध नष्ट कराया

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने  बलदेव के जुगसना गांव में पुलिस बल के साथ संचालित डेयरी प्लांट पर छापा मारा। यहां 1500 लीटर दूषित दूध नष्ट कराया। प्लांट को सील कर दिया गया। सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि पूछताछ में संचालक ने अपना नाम प्रेमचंद्र अग्रवाल बताया। कार्रवाई के दौरान डेयरी प्लांट का सघन निरीक्षण करने के बाद दूध ,घी ,क्रीम, मिल्क पाउडर आदि के 7 नमूने एकत्र किए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। लगभग 1500 लीटर दूषित दूध को मौके पर नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बलदेव पुलिस के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह ,एसएस निरंजन, मुकेश कुमार ,दलबीर सिंह, अरुण कुमार भी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.