
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 नवम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2023 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत दिनांक 09 नवम्बर 2022 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य का प्रकाशन जनपद के अन्तर्गत आने वाले बूथों कराया जा चुका है। आयोग द्वारा आयुक्त, आगरा मण्डल आगरा अमित गुप्ता को निर्वाचक नामावलियों हेतु रोल प्रेक्षक नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर-9454417491 है। आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के दावे एवं आपत्तियों के प्राप्ति के दौरान रोल प्रेक्षक का जनपद में प्रथम भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 20 नवम्बर को है।
रोल प्रेक्षक अमित गुप्ता दिनांक 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में दिनांक 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे मा0 सांसद, मा0 विधायक, जिलाध्यक्ष, सचिव, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय तथा राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। आमजनमानस सुझाव एवं समस्याओं हेतु उक्त बैठक में प्रतिभाग कर सकता है।
7455095736
