• Tue. Feb 10th, 2026

ब्रज के पर्वों को मिलेगा महोत्सव का स्वरूप, वर्ष भर में होंगे 10 बड़े आयोजन

ByVijay Singhal

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धार्मिक आयोजनों की दृष्टि से मथुरा को जीवंत शहर मना जाता है। यहां आए दिन उत्सव होते हैं। मेले लगते हैं। इनमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भी सहभागिता रहती है। इसी परंपरा को महोत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की है। इसमें वर्ष भर में 10 बडे़ आयोजन होंगे। होली के रंग हो या फिर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव, ब्रज में इनके उल्लास की भव्यता देखते ही बनती है। यही नहीं विभिन्न मंदिरों में प्राचीन परंपराओं के अनेक आयोजन भी होते हैं। अब इन सभी धार्मिक और सांस्कृतिक रूप में होने वाले आयोजनों का व्यापकता प्रदान करने की योजना अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की है। इसके तहत वर्ष भर में 10 बडे़ आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली के साथ उनकी लीला स्थलियों में होंगे। ब्रज साहित्य में रसे बसे कान्हा के भक्तों की जयंती को भी उनकी शैली के अनुरूप मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि यहां होली व जन्माष्टमी समेत विभिन्न त्योहार बड़े स्तर पर मनाए जाते हैं। अगले वर्ष से 10 बड़े त्योहारों को भव्यता से मनाने का फैसला लिया गया है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पूरे जनपद में त्योहारों की रंगत दिखाई देगी। तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.