• Tue. Feb 10th, 2026

इंस्टाग्राम के सहारे छात्रा से की दोस्ती, स्कूल से ले जाकर किया दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले युवक ने छात्रा से दोस्ती की। पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से 7 वीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती की। संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जाहिर की। 11 नवंबर को शहर के एक विद्यालय के बाहर से छात्रा को ले गया और दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 साल की बालिका 7 वीं कक्षा में पढ़ती है। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले युवक ने छात्रा से दोस्ती की। इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर मिलने की इच्छा जताई। 11 नवंबर की दोपहर 12 बजे छात्रा को स्कूल के बाहर से ले गया और दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी वक्त पर स्कूल के बाहर छोड़ गया। घर जाकर परिजन ने पूछताछ की तो छात्रा कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई। पिता ने छात्रा की सहेली से पूछा तो हकीकत से पर्दा उठ गया। छात्रा स्कूल ही नहीं गई थी। आखिरकार पिता की तहरीर पर 12 नवंबर को युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराए। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी कुशल निवासी संकेत, बरसाना को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.