मथुरा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को वृंदावन में थे। इस दौरान लव जिहाद की घटनाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई। हिंदू बेटियों को सचेत किया। सलाह दी कि ऐसा न सोचें कि हमारा वाला अब्दुल आफताब नहीं हो सकता, जिनके खून में दगा वह किसी के नहीं हो सकते हैं। परिक्रमा मार्ग पर साक्षी हरि आश्रम में सांसद ने कहा कि लव जिहाद के कारण हिंदू बेटियों की हत्या निंदनीय है। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे राक्षसी प्रवृत्ति के अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू बेटियों की हत्याओं के मामलों को विपक्ष की ओर से न उठाए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई। कहा कि दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए। यदि अन्य किसी धर्म की महिला के साथ ऐसा हुआ होता तो विश्व के सैकड़ों देश हिंदुस्तान के खिलाफ खड़े हो गए होते। अब देश में ही विपक्ष के नेताओं को इस मामले में सांप सूंघ गया है। कोई बोलने को तैयार नहीं है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि यह लोग केवल वोटों की राजनीति करने वाले हैं। उन्होंने हिंदू बेटियों को सावधान किया। कहा, “वह यह कतई न सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है, वह आफताब हो ही नहीं सकता। जो अपने मां-बाप के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर दिए बयान की चर्चा में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया है। मोदी से घबरा कर राहुल लोगों को जोड़ने की बात कर रहे हैं। वे पहले अपने गिरेबान में झांककर तो देख लें। साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार होने के बावजूद इस तरह की हिमाकत हो रही है। इसके लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। दोषियों को ऐसा दंड दिया जाना चाहिए, जिससे कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सोचे। हिंदू बेटियों की हत्याओं के मामलों को विपक्ष की ओर से न उठाए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई। कहा कि दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए। यदि अन्य किसी धर्म की महिला के साथ ऐसा हुआ होता तो विश्व के सैकड़ों देश हिंदुस्तान के खिलाफ खड़े हो गए होते। अब देश में ही विपक्ष के नेताओं को इस मामले में सांप सूंघ गया है। कोई बोलने को तैयार नहीं है।विपक्षियों पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि यह लोग केवल वोटों की राजनीति करने वाले हैं। उन्होंने हिंदू बेटियों को सावधान किया। कहा, “वह यह कतई न सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है, वह आफताब हो ही नहीं सकता। जो अपने मां-बाप के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर दिए बयान की चर्चा में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया है। मोदी से घबरा कर राहुल लोगों को जोड़ने की बात कर रहे हैं। वे पहले अपने गिरेबान में झांककर तो देख लें। सांसद साक्षी महाराज पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। जुलाई में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया था। इसमें हिंदुओं के मजार पर जाने पर सवाल खड़े किए थे। लिखा था कि देश में 4 धाम, 12 ज्योर्तिलिंग, 52 शक्तिपीठ, 7 पुरी, 108 सिद्धिपीठ समेत अनेकों मंदिर हैं। इसके बावजूद हिंदुओं को मजार पर जाना पड़ता है। अप्रैल में भी सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित पोस्ट किया था। एक लाठियों से लैस लोगों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जिहादी भीड़ से बचाने पुलिस नहीं आएगी। ऐसे हालात से निपटने के लिए उन्होंने लोगों को घरों में कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलें, और तीर-कमान रखने की सलाह दी थी। दिल्ली हिंसा पर सांसद ने कहा था कि स्थितियां बदली जा रही हैं, मस्जिद और मदरसे सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। ये लोग जुमे की नमाज करते हैं, फिर निकलकर पत्थर मारते हैं। वहां पत्थर मारना सिखाया जाता है। हमें तो लगता है मस्जिद में शिक्षा सही नहीं दी जा रही है। यहां जिहाद की शिक्षा दी जा रही है।
