हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी से काफी नुकसान भी हुआ। पेड़ टूटकर गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। अनेक स्थानों पर टिन शेड, बिजली के करीब 30 पोल और 100 से अधिक पेड़ गिर गए। इससे कई मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब दो बजे अचानक बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कोसीकलां क्षेत्र के शालीमार रोड पर शिव विहार कालोनी निवासी सुशीला (35) बच्चों को निकाल रही थीं। इसी समय घर के पास फैक्टरी में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की नीचे उसकी गर्दन दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। कालोनीवासियों ने कहा कि पेड़ कटवाने के लिए कई बार फैक्टरी प्रबंधन से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
7455095736
