हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए एक शख्स ने लाखों रुपए खर्च कर दिए। इसके बावजूद उसके सपने पूरे नहीं हो पाए। दुल्हन लुटेरी निकल गई। वह परिवार को चकमा देकर 2 लाख के जेवर समेट कर चली गई। गौशाला नगर निवासी युवक ने लुटेरी दुल्हन एवं बिचौलियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित संतोष कुमार भगत के अनुसार उसके 2 नामजद पड़ोसियों ने उसका विवाह 15 नवंबर को अलीगढ़ निवासी एक युवती से कराया था। साथ ही उसे बहला-फुसलाकर शादी कराने के बदले में उससे एक लाख रुपए भी ले लिए। शादी के बाद घर आई उसकी नई नवेली दुल्हन अगले दिन रात करीब 11 बजे तक घर पर ही थी। लेकिन 17 नवंबर को सुबह करीब 6:30 बजे जागने पर उसने देखा तो वह घर से गायब थी। जब उसने घर में जानकारी की तो पता चला कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
