हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह शिशु, मथुरा का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, प्रभारी अधीक्षरी राजेश कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये। संस्था में बाथरूम व पीछे आंगन गन्दा होने को लेकर प्रभारी अधीक्षक को कड़ी चेतावनी जारी की तथा पानी की टंकी के कारण छत से आ रही सीलन को तत्काल ठीक कराये जाने निर्देश दिये गये।
साथ ही लोक निमार्ण विभाग को संस्था की बाउण्ड्री बनाये जाने के निर्देश दिये गये। उसके बाद राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा को निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा को तत्काल वहाँ पर अध्यापक नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये।
7455095736
