हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन की सेवाकुंज क्षेत्र स्थित वेणु विनोद कुंज में श्रीठाकुर वेणु विनोद बिहारी सेवा ट्रस्ट व वेणु विनोद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्रज के प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज “श्रीअलि” का 14 दिवसीय 29वाँ स्मृति महोत्सव दिनांक 23 मई से 04 जून पर्यंत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शिवकुमार गोयल एवं रमेशचंद्र सर्राफ ने बताया है कि इस महोत्सव के अंतर्गत 23 से 30 मई पर्यंत प्रात: 8 से मध्याह्न 12 बजे तक भागवताचार्य राधारमण शर्मा के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत मूल पाठ पारायण किया जायेगा।इसके अलावा 31 मई से 2 जून पर्यंत श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के द्वारा पूर्वाह्न 9 से मध्याह्न 12 बजे तक सत्संग प्रवचन किए जायेंगे।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि 02 जून को पूर्वाह्न 11 बजे पूज्य महाराजश्री की वाणी “नवनीत” का “श्री” चरण समर्पण किया जायेगा।इसके अलावा 3 जून को प्रात: 7 बजे से महाराजश्री की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक होगा।तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उनका पूजन-अर्चन किया जायेगा।संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉ. अच्युतलाल भट्ट महाराज के पावन सानिध्य में पदगायन एवं संकीर्तन का आयोजन संपन्न होगा।3 जून को रात्रि 9 बजे से 4 जून मध्याह्न 12 बजे तक ब्रज की प्रख्यात संकीर्तन मंडली के द्वारा “महामंत्र” का अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा।उत्सव पर्यंत प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 7:30 तक भक्त-श्रद्धालु परिकर द्वारा पद गायन व संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।इसके अलावा 5 जून को नंदगांव स्थित महाराजश्री की दिव्य गुफा और श्रीअलि मंदिर में सत्संग व संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
