हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छह मई की रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के निकट स्थित सूर्य नगर में सराफ बंधुओं पर लूट के प्रयास में हमला करने वाले अपराधियों में से एक और की गिरफ्तारी हो गई है। मंगलवार को हाईवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी की टीम ने मोहित सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी हंसराज नगर कॉलोनी, हाईवे को नगला कुम्हेरिया रोड बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इससे पहले इस लूटकांड में शामिल गुलशन उर्फ गुलफाम, पुष्पेंद्र उर्फ जस्सा, सतीश को गिरफ्तार किया था। चार अपराधी उस वक्त भाग गए थे। इनमें मोहित सिंह भी शामिल था।भागे अपराधियों में से फरमान पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। 17 मई को कान्हा पुत्र अमर सिंह निवासी दतिया, हाईवे को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को मोहित सिंह की गिरफ्तारी हुई है। अब इनमें से एक ही लुटेरा फरार है। इसके अलावा इस गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले अलीगढ़ के अजीम उर्फ गटुआ पुत्र साबुद्दीन निवासी पत्थर वाली गली नंबर-3, केला नगर, क्वार्सी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
