• Sun. Jun 28th, 2026

नशे की हालत में तालाब में कूदा युवक

ByVijay Singhal

May 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के बलदेव मार्ग पर एक युवक नशे की हालत में तालाब में कूद गया। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।कस्बे के शिवपुरी निवासी 30 वर्षीय करन मंगलवार शाम साथियों के साथ लंकापुरी टीले पर बैठा हुआ था। 5:30 बजे करीब दोस्तों के साथ बहसबाजी के बाद उसने लंकापुरी के पीछे बने तालाब में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मय फोर्स के पहुंच गए। लोगों की मदद से युवक की तलाश कराई गई पर नहीं मिला। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, डाॅ. वेदांत शर्मा आदि मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया करन नशे की हालत में तालाब में कूद गया है। उसकी तलाश की जा रही है। युवक के तालाब में कूदने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जैसे ही युवक तालाब में कूदा, उसे बचाने के लिए दूसरा युवक मनोज कमर में रस्सी बांध कर तालाब में कूद गया, उसके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। करन दो बच्चों का पिता है। पत्नी विमलेश, बेटी मुस्कान और बेटे लवी के साथ आठ माह से मायके में रह रही है। करन कस्बे में जूता सिलाई का काम करता है। उसके तीन भाई सुनील, राहुल और विक्रम अन्य काम करते हैं। पिता कंचना ने बताया कि घर पर मकान निर्माण का काम चल रहा है। करन सुबह से घर पर था। दोपहर को आ गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.