हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला में चल रही विद्युत अव्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, जिसके कारण नगर में विद्युत शेड्यूल रहते हुए भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कई दिनों से भीषण गर्मी में बिना बिजली के बिलबिला रहे उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार की किरकिरी करनी शुरू की तो सोमवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका, भानुप्रताप सिंह, पूर्व सभासद विकास जैन, लवली वर्मा, होती चौधरी, तरुण सेठ आदि ने एक्सईएन दिनेश यादुवेंदु, एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव, जेई धीरज शर्मा को कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के सामने बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से चार-पांच घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। छोटे से छोटे फाॅल्ट को ठीक करने में जिम्मेदार उदासीनता बरतते हैं। शेड्यूल बेहतर होने के बाद भी बिजली सप्लाई न मिलने से सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेई के रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्टेशन से आए दिन गायब रहते हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, रामलीला संस्थान के अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, हुकमचंद अग्रवाल, गोपाल शर्मा, नेमचंद, शंभू चौधरी, संदीप जैन, राजेंद्र सविता, रामकिशन फालैनियां आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
