हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के एक युवक की करतूत से एक महिला का उसके पति से शादी का बंधन टूटने की कगार पर आ गया है। युवक के खिलाफ महिला के पिता ने थाना फरह में तहरीर देकर धमकी, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। हाईवे थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मार्च 2022 में दौलतपुर के योगेंद्र पुत्र रूप सिंह के साथ तय किया था। 12 अप्रैल 2022 को सगाई की गई, इसमें योगेंद्र को 51 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का सामान दिया। योगेंद्र व उसके परिवार वालों ने दहेज में और सामान मांगा। यह मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने बेइज्जत कर निकाल दिया। इस पर वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद बेटी की शादी दूसरी जगह की गई गई। बीती 16 अप्रैल को बेटी की शादी की दूसरी सालगिरह थी। इसके फोटो दामाद और बेटी ने फेसबुक पर डाले। फेसबुक पर डाले गए फोटो पर योगेंद्र ने अभद्र टिप्पणी कर दी। 19 मई को दामाद ने इस टिप्पणी की वजह से बेटी को घर से निकाल दिया और मायके में छोड़ गया। बेटी की खातिर वह अपने रिश्तेदारों को लेकर योगेंद्र के घर पहुंचे। वहां उसके पिता रूपसिंह से शिकायत की। इस दौरान पिता-पुत्र और और दो अन्य ने गालियां दीं और तमंचे के बल पर धमकाया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर उन्हें वहां से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर धमकी, आईटी एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
