हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अब राधारानी की नगरी बरसाना के विकास पर नगरीय अवस्थापना निधि का उपयोग करेगा। कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी के निर्देश पर रविवार को बरसाना के विकास का रोड मैप तैयार करने के लिए विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह और सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने श्रीजी मंदिर परिसर सहित आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी की मंशा ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थल बरसाना को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की है। उनके निर्देश पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व एमवीडीए संयुक्त प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि बरसाना में यात्री सुविधाएं और हेरिटेज लुक प्रदान करने के लिए नगरीय अवस्थापना निधि का उपयोग किया जाएगा। इस बार विकास प्राधिकरण नगरीय अवस्थापना निधि का पूर्ण उपयोग बरसाना के लिए करेगा। उन्होंने बताया कि गोवर्धन ड्रेन के पास पर्यटन सुविधा केंद्र पर यात्रियों के ठहरने के साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार राधाविहारी इंटर कालेज से जुड़े परिसर में भी पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि बरसाना में पीपीपी मॉडल पर रोप वे का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। 15 जून तक ट्रायल शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं को धूप व वर्षा से बचाने केलिए सभी रास्तों पर टीन शेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा मंदिर के रास्तों के 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां पर वाटर कूलर, आरओ प्लांट, शौचालय बाथरूम, विश्राम स्थल आदि की व्यवस्था की जाएगी। गोवर्धन ड्रेन को ढका जाएगा। ऊंचागांव के दूसरे रास्ते को बनाया जाएगा। राधा बाग के समीप पुल का निर्माण किया जाएगा। यहां अन्य कार्य विचाराधीन है। इनसे जुड़ी कार्य योजना तैयार हो रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes