• Tue. Jun 30th, 2026

भगवान परशुराम की हुई जय-जयकार

ByVijay Singhal

May 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जय-जयकार हुई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व में शांति की कामना की गई।भगवान परशुराम के डोले की आरती अध्यक्ष रामगोपाल द्वारा की गई। माहेश्वरी धर्मशाला  वृंदावन गेट के मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। भगवान परशुराम की छवि के समक्ष भोग अर्पित किया गया। बटुक परशुराम स्वरूप में 51 को प्रसाद ग्रहण कराया गया। शाम 5.30 बजे श्रीवत्स गोस्वामी रामगोपाल शर्मा रमाकांत गोस्वामी  योगेश द्विवेदी उदयन शर्मा ने आरती की। गोष्ठी में 51 वरिष्ठ जनों को स्वागत किया गया। शोभायात्रा माहेश्वरी धर्मशाला  से शुरू हुई। शोभायात्रा लाल दरवाजा, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार होते हुए डीग गेट पर समाप्त हुई। गणेशजी की सवारी, काली, रंगेश्वर महादेव, मत्स्य जन्म, श्रीनाथजी, जमुनाजी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जय-जयकार हो रही थी। श्रद्धालु झूमते गाते चल रहे थे। महामंत्री बंसी लाल शर्मा, अनिल शर्मा, मोनू, गौरवकांत शर्मा, केके शर्मा, श्याम शर्मा पत्रकार ,मुकेश शास्त्री, लवूं   पंडित,विजय शर्मा पार्षद,गजेंद्र शर्मा,चेतन स्वरूप पाराशर , सोहन लाल शर्मा,सरोज शर्मा , शीतल शर्मा, भावना शर्मा, विनीता द्विवेदी , संजय दीक्षित , आशुतोष भारद्वाज, दाऊ दयाल पंडा, राज नारायण गौड़,अनुराग पाठक अमित भारद्वाज संजय हरियाणा ,आशीष शर्मा मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.