• Tue. Feb 10th, 2026

स्वामी ललित किशोरीदेव जी का प्राकट्य उत्सव,स्वामी जी के विग्रह का किया गया अभिषेक, संतों ने किया मंगल गायन

ByVijay Singhal

Nov 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में श्री हरिदासीय राधा प्रसाद ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी ललित किशोरी देव जू महाराज का 321वां प्राकट्य महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने बताया कि स्वामी ललित किशोरी देव जू महाराज रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के अवतार थे। स्वामी ललित किशोरी देव जू महाराज के द्वारा ही टटिया स्थान की स्थापना की गई और संगीतमय समाज की परंपरा उत्सव के माध्यम से रसिक जनों तक पहुंचाई गई। वहीं बताया कि ललित किशोरी देव जू महाराज स्वामी हरिदास के आचार्य परंपरा के छठवें आचार्य श्री स्वामी रसिक देव जू महाराज के कृपा पात्र थे। इन्होंने ही अपने गुरु भाइयों को रस की उपासना विधिवत समझाई थी। संयोजक महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि प्राकटय उत्सव के चतुर्थ दिन प्रातः कालीन बेला में स्वामीजी का अभिषेक, मंगल बधाई एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें वृद्ध माता सेवा, विधवा माता सेवा, नर नारायण सेवा, नेत्रहीन सेवा एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया जाता है।मुख्य अतिथि भागवत विद्वान अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने एक भजन के द्वारा ठाकुर राधा ब्रज बिहारी का गुणगान किया। वहीं संध्या कालीन बेला में संकीर्तन मंडल एवं द्वारिकाधीश महिला मंडल द्वारा अपने भजनों का गायन कर सराबोर किया। इस मौके पर अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ गौड़, श्रीदास प्रजापति, आचार्य बद्रीश, मयंक अग्रवाल, डॉ. डीडी गर्ग, चंदन सिंह वैद्य, मुकेश चंद, राजकुमार खंडेलवाल, आनंद दास, श्याम दास, विजय बंसल, विष्णु बावरा, बीना गर्ग, डॉ. एसबी अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मुकेश, सूरज, गौरव, हरिओम आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.