• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा के अपराधियों को तमंचे सप्लाई करने वाला अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के निकट स्थित सूर्य नगर में छह मई की रात सराफ बंधुओं पर लूट के प्रयास में हमला करने वाले अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस को एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। यह तस्कर अलीगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से 15 तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस मुठभेड़ में फरार एक और शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। उसे भी जेल भेज दिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि सराफ सत्यनारायण निवासी हंसराय काॅलोनी, हाईवे की देवीपुरा में सत्यम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बड़े भाई के साथ उसे संचालित करते हैं। छह मई की रात को दुकान बंद कर अपने घर भाई के साथ बाइक से लौट रहे थे। सूर्य नगर इलाके में पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। हाथ में लगे जेवर व नकदी से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। मगर, असफल होने पर के सिर में रॉड मारकर भीड़ को आता देख भाग गए थे। इस घटना में स्वाट प्रभारी अभय शर्मा व थाने की टीम ने 13 मई की रात गुलशन उर्फ गुलफाम, पुष्पेंद्र उर्फ जस्सा, सतीश को गिरफ्तार किया था। चार अपराधी भाग गए थे। भागे अपराधियों में से एक फरमान निवासी महेंद्र नगर, दिल्ली व हाल निवासी सुखदेव नगर, शहर कोतवाली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को एक और लुटेरे कान्हा निवासी दतिया, हाईवे को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इस गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले अलीगढ़ के अजीम उर्फ गटुआ निवासी पत्थर वाली गली नंबर-3, कैला नगर, क्वार्सी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 15 तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए हैं। यह छह-छह हजार रुपये में तमंचे इस गैंग को उपलब्ध करा रहा था। हथियार सप्लायर ने जहां से हथियार खरीदे हैं। उक्त फैक्ट्री के संचालकों का भी नाम-पता सामने आया है। उनकी तस्दीक व तलाश को एक टीम लगाई है। खुलासा व गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उमेशचंद्र त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल विकास कुमार, एसआई सावेज चौधरी, ललित कुमार, मिथलेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.