• Wed. Jul 1st, 2026

बरसाना के होटल में तड़पता रहा पति, गुहार लगाती रही पत्नी, मदद के अभाव में मौत

ByVijay Singhal

May 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधारानी की स्थली बरसाना में बुधवार रात मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना हुई। उन्नाव से दर्शन करने आए पूर्व फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि रात दो बजे तबीयत बिगड़ी थी। होटल स्टाफ को मदद के लिए बुलाया। मगर, वहां से मदद नहीं मिली। होटल के बाहर सड़क पर खड़े होकर लोगों से चीख-चीखकर मदद मांगी। कोई अस्पताल ले जाने तक को तैयार नहीं हुआ। रात ढाई बजे के बाद पुलिस आई। करीब तीन बजे उनके पति को सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्नाव के आजादपुरम, शुक्लागंज निवासी सौरभ सोनी (41) पुत्र राम सहोदर पत्नी पुनीता व साढू धर्मेंद्र सोनी, साली पूनम के साथ शादी के एक दशक बाद पहले बच्चे के तौर पर तीन माह पहले बेटी होने पर बरसाना में राधारानी के दर्शन करने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। पत्नी पूनम ने बताया कि एक होटल में कमरा किराए पर लिया था। वहां रात को सभी सो रहे थे। तभी पति सौरभ की तबीयत बिगड़ी। वह जोर-जोर से सांस लेने लगे। हार्ट अटैक होने के लक्षण लगने पर होटल स्टाफ को जगाया। उनसे अस्पताल लेकर चलने को कहा। मगर, उन्होंने आनाकानी करते हुए एंबुलेंस बुलाने का बहाना कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.