• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा। गोविन्दनगर में पति ने की पड़ोसन से दुष्कर्म की कोशिश

Byvijay.singhal1233

May 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली हाथरस की महिला संग पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने मौके से भागकर आबरू बचाई। आरोपी की पत्नी को यह बात पता लगी तो उसने पति के लिए पीड़िता के पैर छूकर माफी मांगी। पीड़िता ने माफी से साफ मना कर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने बताया कि वह हाथरस के सादाबाद गेट इलाके की रहने वाली है। हाल में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर जी-1 इलाके के मकान में किराए पर पति के साथ रहती है। पति घर पर नहीं थे। वह अकेली थी। तभी पड़ोसी मोनू, जो कि उसी घर में किराए के मकान में रहता है। वह कमरे में घुस आया। खुद को निर्वस्त्र करते हुए बदनीयती से दबोच लिया। वह किसी प्रकार से शोर मचाते हुए मौके से भागने में सफल रही। जब मोहल्ले के लोग जुटे तो आरोपी भाग गया। आरोपी की पत्नी उस वक्त कहीं बाहर गई थी। उसे जानकारी दी गई। वह लौटी तो पति के लिए माफी मांगने लगी। इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि मामले में पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मोनू के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.