• Fri. Jul 3rd, 2026

गोवर्धन में गिरिराज मिष्ठान भण्डार सहित कई दुकानों के भरे गए सैम्पिल, बड़ी मात्रा में कराये पैडा नष्ट

ByVijay Singhal

May 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  गोवर्धन क़स्बा में दानघाटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सैम्पलिंग की कार्यवाही की गयी । दानघाटी स्थित पेडे मिठाई का विक्रय करने वाले गिर्राज पेडे वाले पंडित जी पेड़े वाले तथा यादव जी पेड़े वाली दुकानों पर सघन निरीक्षण कर संदेह के आधार पर एक-एक नमूना संग्रहित किया गया साथ ही काफी मात्रा में दूषित पेड़ा मिठाई को को नष्ट कराया। दानघाटी स्थित गिरिराज जी के दुग्ध अभिषेक हेतु विक्रय होने वाले दूध की गुणवत्ता जांच हेतु विभिन्न ब्रांड जिसमें गतिक ब्रांड,अमूल ब्रांड, ऑरलेजब्रांड, पारस ब्रांड, मिल्कमैन ब्रांड, परम ब्रांड, प्रयाग ब्रांड एवं मिल्कमैन ब्रांड सभी कंपनियों के दूध के एक-एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया । सभी खाद्य कारोबारियो को मीटिंग कर निर्देश दिए गए हैं खाद्य पदार्थों का विक्रय करते समय हेड कैप ,अप्रैन का उपयोग करें तथा मिठाइयों एवं सभी खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें जिससे खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाया जा सके। कार्यवाही के दौरान टीम में एसपी तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह धर्मेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह तथा और भरतसिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ गौरी शंकर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चेवावनी दी सभी खाद्य कारोबारी को बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि मूंडिया पूनो मेला में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे यदि दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.