• Thu. Jul 2nd, 2026

व्रन्दावन में गरूड़ क्रूज का तीसरे दिन सफल रहा ट्रायल

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गरुड़ क्रूज का तीसरे दिन रविवार दोपहर ट्रायल का पहला टेस्ट हुआ। 30 लोगों ने यमुना की सैर की। ट्रायल के दौरान तकनीशियनों ने केशीघाट से लेकर जुगल घाट और उससे भी आगे यमुना की गहराई और कहां-कहां बालू के ढेर लगे हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया। इस जांच के बाद ही क्रूज का रास्ता तय किया जाएगा।
दुबई से आए तकनीशियनों के साथ ही रविवार को दिल्ली से आए विशेषज्ञों की निगरानी में दोपहर 12 बजे पहला टेस्ट हुआ। क्रूज को केशीघाट से 30 यात्रियों के साथ जुगलघाट की ओर चलाया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा यमुना में पानी की गहराई और बालू के ढेर और टापुओं का पता लगाने का प्रयास किया गया। वृंदावन के घाटों के बीच यमुना में पानी की स्थिति को देखने के रूटमैप तैयार किया जाएगा। इसके बाद दूसरा ट्रायल शाम पांच बजे किया गया। क्रूज संचालन कंपनी के चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि क्रूज के ट्रायल में रविवार को किसी तरह की बाधा नहीं आई। यही कारण है कि ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान यमुना में पानी की स्थिति देखने के बाद ही रूट मैप बनाया जाएगा। जिस पर क्रूज नियमित रूप से चलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.