• Thu. Jul 2nd, 2026

धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन का वार्षिक महोत्सव

ByVijay Singhal

May 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर पर आश्रम का वार्षिक महोत्सव संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में जानकी वल्लभ मंदिर के अध्यक्ष श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त है।इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य, पूजा-पाठ एवं भजन इत्यादि का अक्षय फल प्राप्त होता है।
महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा की हमारा परम् सौभाग्य है, कि हम सभी श्रीधाम वृन्दावन में अक्षय तृतीया का पर्व मना रहे हैं। यों तो यह पर्व कहीं भी मनाया जा सकता है,परंतु वृंदावन में अक्षय तृतीया के दिन किए गए सद्कर्मों का हमें अन्य स्थानों की अपेक्षा अनंत गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि अक्षय तृतीया के वर्ष में एक बार हम सभी को विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी महाराज के चरणों के दर्शनों का परम् सौभाग्य मिलता है। जबकि वर्ष भर उनके चरण कपड़ों से ढके रहते हैं।
महोत्सव के अंतर्गत कात्यायनी मंदिर(वृंदावन) के मुख्य पुजारी पंडित कमल तिवारी एवं पण्डित सोमदत्त शुक्ला के द्वारा श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन के महंत स्वामी रामकेवल दास महाराज का उनके द्वारा धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।साथ ही उन्हें माता की प्रसादी चुनरी, छप्पन भोग एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर महंत संत दास महाराज, डॉ. राकेश हरिप्रिया, महन्त श्यामदास महाराज, गिरीश पाल मिश्रा (बरेली), सुरेशचंद्र मिश्रा, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य प्रभाकर मिश्रा आदि के अलावा विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्त-श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.