• Wed. Jul 1st, 2026

बरात चढ़ते समय जमकर हुआ पथराव, मच गई भगदड़; गांव में तैनात की गई पुलिस

ByVijay Singhal

May 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र के कुंजेरा में बरात में चढ़त के समय चल रहे डीजे को बंद कराने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुए पथराव में डीजे लेकर चल रहे वाहन के शीशे टूट गए। मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के कारण तत्काल पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। वहीं विवाद के कारण बिना चढ़त के ही बरात वधू पक्ष के घर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। विजय सिंह जाटव की बेटी की बरात फूल घड़ी से शुक्रवार को कुंजेरा आई। बरात डीजे के साथ गांव में फेरी करते हुए चढ़ रही थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने हृदयाघात (हार्टअटैक) की बीमारी से पीड़ित मरीज के होने की बात कहकर डीजे बंद कराने की बात कही। इसे लेकर उसकी बरातियों से कहासुनी हो गई। युवक के पक्ष के लोग भी जुट गए। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने बरात में डीजे लेकर चल रहे वाहन पर पथराव कर दिया। इससे वाहन के शीशे टूट गए। एक पक्ष का आरोप है कि जाति विशेष के लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। इस बात को लेकर बराती चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा से मिले। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि डीजे तेज ध्वनि के साथ बजाया जा रहा था। आवाज कम करने की बात कहने पर अपशब्द कहा गया। कोई विवाद नहीं हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.