• Wed. Jul 1st, 2026

मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

ByVijay Singhal

May 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती कुंड के नगर पंचवटी इलाके के एक मकान में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित नगर पंचवटी में राजेंद्र अग्रवाल का मकान है। वह पत्नी सीमा गोयल के साथ घर में थे। वाकया दोपहर 12:30 बजे का है। मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख राजेंद्र ने अग्निशमन को सूचना दी। अग्निशमन की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि घर में आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि गर्मी का सीजन है। घरों में एसी- कूलर चल रहे है। विद्युत की पुरानी वायरिंग को दुरुस्त कर लें जिससे की शाॅर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना ना हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.