• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत गंभीर

ByVijay Singhal

May 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में हाइवे पर चल रहे बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
छरौरा निवासी धीरज सैनी पुत्र प्रेमशंकर सैनी बृहस्पतिवार रात 11: 15 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि गांव छरौरा के नजदीक पहुंचते ही बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को वृंदावन सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.