• Wed. Feb 18th, 2026

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने मांट, राया का निरीक्षण, शौचालय में मिली गंदगी, पंचायत सहायक नदारद

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने मांट और राया ब्लॉक की 4 गांव पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों में गंदगी मिलने, गांव सचिवालय पर पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति एवं जन सेवा केंद्र के रूप में संचालित न होने पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने विकास खंड मांट की गांव पंचायत नीमगांव, बिंदु बुलाकी, ज़ाबरा, मांट एवं राया ब्लॉक की गांव पंचायत खरवा, गैयारा का निरीक्षण किया। गांव पंचायतों में बनाये जा रहे आरआरसी सेंटर में कार्यों की गुणवत्ता, संचालन तथा स्वयं सहायता समूह से अनुबंध करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। विकास कार्यों की जांच की गई। तीन गांव पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों में गंदगी मिलने के साथ एक शौचालय बंद मिला। डीपीआरओ ने गांव पंचायत सचिवों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया की राया की गांव पंचायत खरवा में पंचायत सहायक अनुपस्थित मिला। ग्रामीणों ने बताया गया कि सचिवालय कभी-कभार खुलता है। पंचायत सहायक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकुमार शर्मा, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.