हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरागोवर्धन में विद्युत निगम के अधिकारियों से परेशान कृष्ण विहार काॅलोनी निवासी साधु विद्युत सब स्टेशन प्रांगण में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। घटना से बिजलीघर में हड़कंप मच गया। वहां खड़े लोगों ने साधु को नीचे उतारकर जान बचाई। अधिकारियों ने आश्वासन देकर साधु को लौटाया। मनोज कुमार उर्फ मनीष दास ने बताया कि सन 2022 में कृष्ण विहार काॅलोनी में एक मकान खरीदा था। विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी मकान पर करीब एक लाख रुपये का बकाया बता रहे हैं, जबकि उसके मकान पर कोई बकाया नहीं है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका है, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। सोमवार को साधु विभागीय अधिकारियों से मिला। समस्या का समाधान न होने पर दुपट्टा का फंदा बनाया और प्रांगण में लगे वृक्ष से लटक गया। साधु को लटकता देख अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। साधु को नीचे उतारा गया। एसडीओ देवेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला में संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने पर समाधान किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
