• Fri. Feb 13th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में बताये गए दुर्घटनाओं से बचने के उपाय

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात नियमों के उलंघन के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान जाबरा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों की आंख एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर का शुभारंभ एआरटीओ द्वारा किया गया।
शासन द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें शिविर लगाकर यमुना एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहन चालकों की आंख व स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
शिविर का शुभारंभ एआरटीओ मनोज वर्मा एवं संदीप शर्मा जीएम यमुना एक्सप्रेस वे द्वारा फीता काटकर किया गया। सीओ ट्रैफिक धर्मेंद्र सिंह ने बताया के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन यातायात नियमों के उलंघन के कारण हादसे होते हैं और उनको जागरूक करने के लिए भी यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है और उन्हें नियमों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान बताया गया यदि रास्ते में नींद आए तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर ले एवं सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें,गर्मी के बढ़ने के कारण टायरों व हवा की जांच समय-समय पर करते रहे। शिविर में 177 चालकों की जांच व दवा दी गई। इस मौके पर जाबरा टोल प्लाजा इंचार्ज अनुज कुमार,प्लाजा मैनेजर देवेंद्र सिंह तुलसीराम,असिस्टेंट मैनेजर लोकेंद्र चौधरी,सौर्यवधन सिंह,भुवनेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.