हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव फालैन में जमीनी रंजिश में हमलावरों ने एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसके पैरों में काफी चोट आईं। हमले के बाद कार सवार घायल को मृत समझ कर छोड़कर भाग गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में अधेड़ की मृत्यु हो गई।
गांव फालैन निवासी मूलचंद (55) शनिवार दोपहर पुत्री को विद्यालय से लेकर घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला बोल दिया और लाठी-डंडों और हथोड़ा से पैराें को लहुलूहान कर अधमरा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले हमलावरों ने मूलचंद पर फायरिंग की और कार से टक्कर मार थी। अचानक हमला होते देख वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड पड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर भाग गए।परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से मूलचंद को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मौत हो गई। मृत मूलचंद की पत्नी ने बताया कि जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे वह न्यायालय से जीत चुके हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है, केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
