• Sat. Feb 14th, 2026

नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, सभी ट्यूबवेलों का होगा सर्वे, पुरानी मोटरें हटाई जाएं

ByVijay Singhal

Apr 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति दिए जाने के लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने ट्यूबवेल संचालन और मरम्मत कार्य की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने जलकल के महाप्रबंधक, सहायक अभियंता, जल निगम के अधिशासी अभियंता एवं नगर निगम के अंतर्गत ट्यूबवेल संचालन और मरम्मत के लिए अधिकृत संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सबसे पहले तो जलापूर्ति के लिए स्थापित ट्यूबवेलों के बार-बार खराब हो जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने ट्यूबवेल के संचालन एवं मरम्मत के लिए अधिकृत संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कहा कि ट्यूबवेल में अच्छी गुणवत्ता वाली मोटरों का ही उपयोग किया जाए। किसी भी ट्यूबवेल में खराबी आने पर संबंधित अवर अभियंता तत्काल ट्यूबवेल की मरम्मत कराएं। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को कहा है कि जिन-जिन क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है, वहां निर्धारित समयानुसार निर्बाध जलापूर्ति दी जाए। नए शामिल गए क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन के प्रस्ताव लिए जाएं। जलापूर्ति के लिए सभी टैंकरों को तैयार रखा जाए जिससे किसी भी क्षेत्र में ब्रेकेज होने पर टैंकरों के माध्यम से तत्काल जलापूर्ति कराई जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.