• Sat. Feb 14th, 2026

नगर आयुक्त ने किया अंबाखार नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण

ByVijay Singhal

Apr 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए रोड, नया बस अड्डा एवं भूतेश्वर अंडरपास पर होने वाले जलभराव से छुटकारा दिलाने के लिए अंबाखार नाले पर किए जा रहे सफाई कार्य का नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निरीक्षण किया। नया बस अड्डा से लेकर सदर एसटीपी तक बड़े नाले पर सफाई कार्य एवं नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई किए जाने के लिए बड़े नाले को 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियो को कार्रवाई संपादित कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त ने शनिवार को गांधी आश्रम से रंगेश्वर की पुलिया तक, रंगेश्वर की पुलिया से अंतापाड़ा होते हुए अंबाखार परिक्रमा मार्ग से होकर सदर तक सेक्टर वार सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारियों को समय अंतर्गत नाला सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.