• Sun. Feb 15th, 2026

हेमा मालिनी को नहीं पता कि मथुरा में टैंटी गांव कहां है बता दे तो 1 लाख रु का इनाम,श्याम सुंदर

ByVijay Singhal

Apr 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा।   लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के पक्ष में मतदान करने की टैंटी गांव में हुई चुनावी सभा में पूर्व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा द्वारा  अपील की गई। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि यह मेरे मान सम्मान और प्रतिष्ठा की लड़ाई है। 72 साल की उम्र में आप लोगों से अपील करता हूं कि आप मेरी इज्जत में शामिल रहें और बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को जिताएं। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं उन्होंने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं दिया। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सांसद हेमा मालिनी यह बता दें कि टेंटी गांव कहां है तो वह भाजपा वालों को एक लाख रुपये का इनाम दूंगा। मांट क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमने क्षेत्र में 25 साल फ्री बिजली जलवाई। भाजपा वाले छह महीने ही फ्री बिजली जलवा दें। जनता से अपील की कि ऐसे प्रत्याशी को वोट देकर क्या करोगे, जो मरे में आवे नहीं, गिरे में जावे नहीं, ब्याह में आवे न सगाई में जावे, जो अपने काम न आवे वो कूआं में न जावे। पूर्व मंत्री का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में यूपी और  बसपा प्रत्याशी सुरेश  सिंह ने कहा कि दस साल से मथुरा सांसद विहीन था, सांसद निधि का पैसा भी लौट कर चला जाता था। यह चुनाव मथुरावासी अपनी अस्मिता के लिए लड रहे हैं। आप मुझे दिल्ली भेजिये आपको लगेगा कि आप दिल्ली गए हैं। आपकी सेवा में दिन और रात रहूंगा, मेरी अपील है कि 26 को हाथी के बटन को दबा कर बसपा को जीत दिलाएं। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा गोवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा सत्य प्रकाश कर्दम,  हरीशचन्द्र सिंह, सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा के पश्चात बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह का गांव बरोठ में  फूल माला और पटुका पहनाकर हुआ स्वागत  करने वालों मैं  महेंद्र, सुस्टर मास्टर, पदम् सिंह, डब्लू भगत जी, रामबीर, सतीश, पप्पू, राकेश, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह , इसके बाद गांव पालखेड़ा में भी बसपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत करने  वालों में  रघुराज चौधरी गिरीश चौद्धि दलबीर चौधरी रवि चौधरी दिगंबर फोजदार आदि  उपस्थित थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.