• Fri. Nov 27th, 2026

जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, फोन पर परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्टर

Byvijay.singhal1233

Apr 20, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 20 अप्रैल, 2024 को अपराह्न 02:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश को भी दी गई है। बोर्ड के मुताबिक इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इन सभी का इंतजार आखिरकार महज कुछ घंटों बाद खत्म हो जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.