• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन में योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे, बांके बिहारी के किए दर्शन; कड़ा रहा सुरक्षा घेरा

Byvijay.singhal1233

Apr 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में योग गुरु स्वामी रामदेव कड़ी सुरक्षा के बीच श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पट खुलते ही उन्होंने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने पूजन कराया। उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और भोग दिया। वह मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और आराध्य का पूजन किया। इस दौरान वह मीडिया से बचते नजर आए। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि स्वामी रामदेव ने विश्व के कल्याण और देश में शांति और खुशहाली की कामना के साथ बांकेबिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच चर्चा है कि पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद स्वामी रामदेव ठाुकरजी की शरण में आए हैं। क्योंकि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बिना शर्त काफी का हलफनामा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.