• Mon. Jun 29th, 2026

कर्तव्य निष्ठा के साथ मतदाता जागरूकता एवं सहायता कार्यों में लगे हैं स्काउट – जिलाधिकारी

ByVijay Singhal

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 15 अप्रैल। भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ कमिश्नर के नेतृत्व में जिला स्काउट कमिश्नर रिसोर्सेस के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर द्वारा माता नरी सेमरी मंदिर पर चलाए जा रहे हैं। श्रद्धालु सहायता कार्य एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने स्काउट मास्टर राहुल सिकरवार के साथ मंदिर प्रांगण में स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में स्काउट के उत्साह पूर्वक कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
ज्ञातव्य है कि स्काउट एंड गाइड के सम्मानित अध्यक्ष जिले में जिलाधिकारी महोदय होते हैं।  डॉ अखिलेश यादव ने बताया कि स्वीप के नोडल अधिकारी श्री मनीष मीना मुख्य विकास अधिकारी मथुरा के निर्देशन में जनपदभर में कार्यक्रम जारी है जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, रैली , संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, पिंक रैली, सास बहू सम्मेलन, कुंडी खोलो अभियान, आमंत्रण पत्र, बुलावा पत्र भेजना, मानव श्रृंखला बनाना, तथा समाज के विभिन्न वर्गों से मतदान की अपील करना- चाहे वह दिव्यांग हो, महिला, ट्रांसजेंडर, खिलाड़ी, गीत संगीत में उपलब्धि प्राप्त  कलाकार , प्रोफेसर , प्रधानाचार्य, किसान, कॉरपोरेटर  सभी से सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग प्रिंट मीडिया के माध्यम से अपील कराई जा रहे हैं। उद्देश्य केवल एक है 26 अप्रैल को सभी अपने घरों से निकले और अपने-अपने बूथ पर मतदान अवश्य करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.