हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मगोर्रा थाना पुलिस को सूचना मिली की गैंगस्टर का आरोपी मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित सेहा नहर के पास मौजूद है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 3 बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव बछामदी निवासी परशुराम गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा, और मोटरसाइकिल सहित तीन कारतूस बरामद किए हैं। परशुराम के खिलाफ थाना मगोर्रा सहित अन्य थानों में पांच मुकदमे दर्ज है। उसने दो वर्ष पूर्व जाजनपट्टी मार्ग स्थित गांव लोरिहा पट्टी के पास एक कार सवार युवक से मोबाइल और रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा जाएगा। दो वर्ष पूर्व बाइक सवार युवक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना मगोर्रा पुलिस ने उसे शनिवार देर रात मथुरा के सौंख रोड़ स्थित राधिका स्वीट्स के पास से पकड़ा है। आरोपी पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया जाजन पट्टी चौराहे पर दो वर्ष पूर्व एक युवक से बाइक, मोबाइल सहित रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर थाना राया के गढ़ी रूपा निवासी नरेश पुत्र सरवर को रात करीब 12 बजे मथुरा से मुठभेड़ के बाद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
