• Mon. Jun 29th, 2026

युवकों ने होटल के कमरे में युवतियों संग मनाईं रंगरेलियां, अब लड़कियों ने की ऐसी डिमांड कि छूट गए पसीने

ByVijay Singhal

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए। जब होटल के कमरे में मनाई गई रंगरेलियों की वीडियो उनके मोबाइल पर आ गईं। ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि उन युवतियों ने ही डाली थीं। जिनके साथ युवकों ने रंगरेलियां मनाई थीं। मोबाइल पर वीडियो डालने के साथ युवतियों ने वीडियो वायरल न करने के एवज में युवकों से तीस लाख रुपये की डिमांड कर दी। कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार निवासी शिविर अग्रवाल एवं गिरीश अग्रवाल ने दर्ज करवाये मुकदमे में थाना हाइवे की नवादा निवासी अर्जिता उर्फ किरण, पूजा एवं रीना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ितों ने 24 मार्च को होटल इदयान पैलेस के कमरा नंबर 409 में युवतियों की सहमति से उन्हें बुलाया। इसके लिए युवतियों ने तीन हजार प्रति युवती के रूप में नौ हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिये। कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार निवासी शिविर अग्रवाल एवं गिरीश अग्रवाल ने दर्ज करवाये मुकदमे में थाना हाइवे की नवादा निवासी अर्जिता उर्फ किरण, पूजा एवं रीना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ितों ने 24 मार्च को होटल इदयान पैलेस के कमरा नंबर 409 में युवतियों की सहमति से उन्हें बुलाया। इसके लिए युवतियों ने तीन हजार प्रति युवती के रूप में नौ हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिये। घटना की जानकारी मिलने पर शिविर के बड़े भाई शरद की तबीयत बिगड़ गई। जिसे फरीदाबाद के मेट्रो हास्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। युवतियों को 28 व 29 मार्च को मिलने के लिए बुलाया और समझौता करने की बात कही। इसके लिए 50 हजार रुपये भी युवतियों को दिए। लेकिन, युवतियां कम से कम 15 लाख रुपये के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रही हैं। पीड़ितों ने ब्लैकमेल कर रहीं युवतियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपित युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.