हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में हुई फ्रीज से भरे कंटेनर ट्रक लूट कांड के मामले में मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फ्रीज से भरे कंटेनर ट्रक को लूटने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस लूटकांड में पुलिस अब तक 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। 9 नवंबर को गौतम बुद्ध नगर निवासी ड्राइवर कैलाश व पलवल निवासी क्लीनर राजू व्हर्लपुल कंपनी के 128 फ्रीज कंटेनर ट्रक संख्या HR 38 V 2567 में फरीदाबाद से लेकर ग्वालियर जा रहे थे। यह लोग जैसे ही थाना छाता क्षेत्र स्थित दिल्ली आगरा नेशनल हाई वे पर शेरगढ़ कट के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक को लूट लिया था। फ्रीज से भरे कंटेनर ट्रक को लूटने आए बदमाश कार से आए। बदमाशों ने ट्रक को साइड में रुकवाया और जब तक ड्राइवर,क्लीनर कुछ समझते तब तक उनको बंधक बनाकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने कैलाश और राजू को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और ट्रक को लेकर कोसी, कामा राजस्थान होते हुए हरियाणा के नूंह ले गए। इसके बाद बदमाशों ने बंधक बनाए गए ड्राइवर और क्लीनर को थाना कोसी क्षेत्र स्थित खरौठ नहर के पास जंगलों में फेंक दिया। किसी तरह अपने हाथ पैर खोलकर कैलाश और राजू पुलिस के पास पहुंचे और वारदात की सूचना दी थी। वारदात से हलकान हुई मथुरा की थाना कोसी पुलिस सक्रिय हुई। कोसी थाना प्रभारी के नेतृत्व में वारदात के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीमों ने वारदात स्थल से अपनी जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरों में ट्रक जाता देख उसका रूट पुलिस को मिल गया और पता चला कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर ट्रक को नूंह हरियाणा ले गए हैं। पुलिस ने वारदात स्थल से लेकर नूंह तक के रास्ते के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए। जिसमें पता चला कि वारदात को अंजाम देने वालों में 3 बदमाश सलमान पुत्र नेहने,साहिब पुत्र जफरू और मुजाहिद उर्फ मुज्जी पुत्र असरू निवासी विशंभरा थाना शेरगढ़ हैं जबकि 3 की पहचान नहीं हो सकी थी। वारदात में लूटे गए ट्रक को 128 फ्रीज के साथ बरामद कर लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। शनिवार को थाना कोसी पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से दो सलमान और साहिब बस स्टेंड पर खड़े हैं और जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पकड़ में आए सलमान और साहिब ने बताया कि ट्रक लूटकांड में उनके साथ राहुल पुत्र तैय्यब, कंजा उर्फ रूबिन पुत्र मुबीन व उस्ताज निवासी मुहरू थाना हसनपुर पलवल हरियाणा भी थे।

कंजा ट्रक को लेकर नूंह पहुंचा और बाकी सदस्य माल को खपाने के इंतजाम में लग गए।फ्रीज से भरे ट्रक को लूटने के मामले में सलमान और साहिब को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी कि रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राहुल और सलमान उर्फ छोटू उर्फ कंजा क्षेत्र में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कंजा घायल हो गया। कंजा के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने घायल कंजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं राहुल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
