हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव क्षेत्र मे दो स्थानों पर हुए हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट, बलदेव-जुगसना रोड पर हुए। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि गांव हबीबपुर निवासी नरेंद्र (30) अपने गांव से ससुराल खंदौली के समीप बरौस पत्नी को लेने जा रहा था। वह बाइक से राया कट के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए खंदौली जा रहा था। माइल स्टोन 124 के पास गांव हथौड़ा की पुलिया के समीप किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र की मौत हो गई। भाई हरपाल सिंह ने बताया कि नरेंद्र की शादी वर्ष 2012 में सुलेखा से हुई थी। दोनों से दो बेटियां महक (5) , साध्वी 3 माह हैं। दुर्घटना के समय उसके थैले में रखे सामान को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। नरेंद्र ने पानीगांव में एक माह पहले ही कोल्डड्रिंक आदि की दुकान खोलीं थी, उससे ही गुजारा कर रहा था।
दूसरी घटना बलदेव जुगसना रोड पर बाइक के फिसलने से हुई। शुक्रवार देर शाम विनोद कुमार निवासी ब्यौहीं थाना राया, कृष्णवीर निवासी ब्यौहीं थाना राया के साथ गांव से बाइक से चिंताहरण महादेव के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके लौटते समय बलदेव जुगसना रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां विनोद कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई सत्यवीर सिंह ने बताया विनोद अविवाहित था। चिंताहरण महादेव मंदिर दर्शन कर लौटते समय हादसा हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
