• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा जनपद में साइंस चैलेंज से बच्चों में सोचने की क्षमता बढ़ाएगा सीबीएसई

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीबीएसई बच्चों में जिज्ञासा, प्रश्न पूछने के कौशल और उच्च स्तरीय सोच को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए बोर्ड 8वीं से 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए सीबीएसई साइंस चैलेंज आयोजित करने जा रहा है। यह दो चरणों में आयोजित होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को साइंस चैलेंज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने को निर्देशित किया है। यह साइंस चैलेंज अप्रैल के अंत व मई महीने में सीबीएसई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। सीबीएसई के जिला समन्वयक अनिल यदुवंशी ने बताया कि सीबीएसई छात्रों में जिज्ञासा, प्रश्न पूछने के कौशल और उच्च स्तरीय सोच पैदा करना चाहता है। इसी पहल के रूप में यह चैलेंज शुरू किया जा रहा है। इसकी थीम विज्ञान, पर्यावरण और स्थिरता है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह इस चैलेंज में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें, क्योंकि इससे बच्चों को अभ्यास करने और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह साइंस चैलेंज दो राउंड (स्कूल स्तर और इंटर स्कूल स्तर) में होगा। आठवीं से दसवीं तक के सभी छात्र इसमें भाग लेने के योग्य हैं। पहले राउंड में स्कूलों को 19 अप्रैल तक छात्रों का पंजीकरण कराना होगा। 22 अप्रैल को साइंस चैलेंज पेपर (बहु विकल्पीय प्रश्न) उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल 22 से 26 अप्रैल तक साइंस चैलेंज का आयोजन करेंगे। इसमें से वह हर कक्षा (आठवीं से दसवीं) से दो-दो छात्रों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले राउंड के लिए करेंगे। स्कूल दूसरे राउंड के लिए छात्रों का पंजीकरण 29 अप्रैल से सात मई तक करेंगे। इसमें स्कूल 6 छात्रों को नामित करेंगे। दूसरा राउंड कंप्यूटर आधारित साइंस चैलेंज होगा कि जो कि बोर्ड की ओर से 13 मई से 17 मई तक किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.