हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार एक महिला को झांसे में लेकर दो युवकों ने उसके गले की चेन और कान के कुंडल पार कर दिए। जब महिला को उसका पता चला तो उसने चौकी बागबहादुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गोविंदनगर क्षेत्र के मसानी निवासी योगिता शनिवार को किसी काम से होलीगेट आई थीं। इसी दौरान बाजार में उसे दो युवक मिले। बातों-बातों में दोनों युवकों ने योगिता से आगरा जाने के लिए बस स्टैंड का पता पूछने लगे, तो उसने रास्ता बता दिया, लेकिन वे युवक सीधे जाने के बजाय उसके पीछे लग गए। योगिता ई-रिक्शा में बैठीं तो वे दोनों युवक भी साथ में बैठ गए। नए बस स्टैंड पहुंचने से पहले युवकों ने एक रुमाल दिखाया। इससे पहले कि योगिता कुछ माजरा समझ पाती, तब तक युवकों ने उसके गले की चेन और कान के कुंडल उतार लिए। जब योगिता बस स्टैंड उतरी तो उसका हाथ अपने गले पर गया। अपने आभूषण गायब देख योगिता के होश उड़ गए। योगिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी तो बाग बहादुर चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने होलीगेट से लेकर नए बस स्टैंड तक के सभी सीसीटीवी कैमरों में उन युवकों को ट्रैस करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक युवकों को तलाशा नहीं जा सका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
