हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर में शिक्षाविद शंभू चरण पाठक की स्मृति में चल रहे 20 वें त्रिदिवसीय दिवसीय श्री कृष्ण बाल मेला महोत्सव के दूसरे दिन गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी में बच्चों ने जमकर डुबकी लगाई और अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। मेले में लगे झूले, खानपान के स्टॉल, गेम शो के अलावा लकी ड्रॉ का आनंद लेते हुए बच्चों ने जमकर मस्ती करते हुए धमाल मचाया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चैयरमेन व पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह मेला एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। जिसमें सम्पूर्ण समाज का सहयोग मिलना चाहिए। संरक्षक अनुराग गोयल और स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा कि श्री कृष्ण बाल मेले का आयोजन समाज को एक नई दिशा दे रहा है। अतुल श्रीवास्तव व संजय गोस्वामी ने कहा कि बच्चों को संस्कृति और संस्कार से प्रोत्साहित करने का कार्य श्रीकृष्ण बाल मेला के माध्यम से बखूबी हो रहा है। सत्यम मित्तल ने कहा कि कोमल हृदय वाले बच्चों को मजबूत करने के प्रयास समय-समय पर होने चाहिए। अनूप अग्रवाल व घनश्याम चौधरी ने कहा कि श्री कृष्ण बाल मेला बच्चों के लिए मां की ममतामय गोद और घर के आंगन जैसा साबित हो रहा है। प्रतिभा शर्मा व मृदुलकान्त शास्त्री ने कहा कि मेला अब बच्चों के लिए बहुत सुंदर आशियाना बन चुका है। इससे पूर्व बच्चों ने गायन, वादन नृत्य की रंगारंग मनोहारी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पंडाल में उपस्थित लोगों ने देर रात तक तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही गुरुजन सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविद चंद्रलाल शर्मा, अभय वशिष्ठ, योगेश गौतम, भगवती प्रसाद गुप्ता और नेत्रपाल शास्त्री को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शशांक गोस्वामी, नवीन चौधरी, विनोद जयसवाल, आशीष ठाकुर, डॉ बालमुकुंद शास्त्री, अवधेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, बीएम शर्मा, डॉ सचिन अग्रवाल,मृदुल श्याम शर्मा, शैलेंद्र सिंह विष्णु गोला, चैतन्य शर्मा, पवन ठाकुर, लव सक्सेना, विशाल जैतपुरिया आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
