• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा सोंख रोड पर सड़क हादसे में फल मंडी के आढ़तिया की मौत

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के सौंख रोड पर शुक्रवार सुबह फल मंडी में आढ़तिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। आढ़ती बाइक पर था। किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई है। बांके सिंह (50) पुत्र नारायण प्रसाद निवासी गोविंद गंज, होली गेट, कोतवाली शहर के संबंध में बड़े भाई त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सौंख रोड पर सुबह नौ से 10 बजे के बीच हादसा हुआ। बांके सिंह आढ़त से घर आ रहे थे। उन्हें बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए ले जाना था। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन पहुंचे। उपचार के दौरान बांके सिंह की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी शशि और तीन बच्चे हैं। हाईवे स्थित मंडी में फल की आढ़त थी। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.