• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा शहरी क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति में कमी, टैंकर भेजकर बुझाई प्यास

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहरी क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। शुक्रवार को जलकल विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था की। मथुरा और वृंदावन जोन में 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। बुलंदशहर से गोकुल बैराज पर गंगाजल आता है। यहां से ट्रीटमेंट के बाद जलापूर्ति की जाती है। बुलंदशहर से पिछले तीन दिन से गोकुल बैराज पर गंगाजल निर्धारित मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को मात्र 14 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हो सकी। जलकल अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर टैंकरों से जलापूर्ति कराई। जल निगम के सहायक अभियंता ललित मोहन ने बताया, गंगा नदी में पानी की कमी के कारण गंगाजल की आपूर्ति में कमी आई है। जहां जहां शिकायत मिली, वहां पानी के टैंकर भेजे गए। जलापूर्ति के लिए समाजसेवी के टैंकर तैयार समाजसेवी प्रमोद गर्ग केसरे ने बताया कि गर्मियों में राहगीरों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए उनके टैंकर तैयार हैं और इन्हें अलग-अलग जगहों पर खड़ा करवाया जा रहा है। इसके अलावा जिन इलाकों में भी पानी की कमी है, उनसे 8218292964 व 8979657515 नंबर संपर्क कर निशुल्क पानी ले सकते हैं। इसके साथ ही इन दिनों आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर कसेरे ने बताया कि शहर में या आसपास कहीं भी आग लगती है तो उनसे टैंकर की मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि निशुल्क जलसेवा के लिए उनके 25 टैंकर अलग-अलग जगहों पर तैनात किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.