• Wed. Jul 1st, 2026

हेमामालिनी ने प्रचार के दौरान गेहूं काटा:खेत पर महिलाओं से की बात; सोशल मीडिया पर लिखा, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेमा मालिनी चुनाव प्रचार के दौरान महिला किसानों के साथ गेहूं काटते दिख रही हैं। हेमा मालिनी गुरुवार यानी 11 अप्रैल को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए जनता की बीच जा रहीं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं के बीच अनोखे अंदाज में पहुंची।
दरअसल वे अचानक ही खेतों में फसल काट रही महिलाओं के बीच पहुंच गईं। उनके हाथ से हंसुआ लिया और गेहूं काटना शुरू कर दिए। ये देख सभी हैरान रह गए। सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने बल्देव क्षेत्र में कड़ी धूप में खेतों में गेहूं की फसल काटी। हेमा मालिनी को खेतों में इस तरह काम करते देख वहां मौजूद लोग और सड़क पर चलते राहगीर भी अचंभित हो गए। हेमा मालिनी ने खेतों में काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की। हेमा मालिनी यहीं न रुकीं, उन्होंने एक महिला से हंसिया लिया और गेहूं काटने लगीं। यह सब देखकर हेमा मालिनी के साथ चल रहे लोग आश्चर्य में पड़ गए। सड़क चलते राहगीर भी यह सब देखकर ठिठक गए। हेमा मालिनी ने महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और ग्रामीण परिवेश में उनके कामकाज की जानकारी ली। करीब आधे घंटे खेतों में रुकने के बाद हेमा मालिनी वहां से मथुरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कुंजबिहारी चतुर्वेदी और निहाल सिंह आर्य भी मौजूद थे। हेमा मालिनी ने पिछले चुनावी दौर में गोवर्धन क्षेत्र में भी इसी तरह खेतों में उतरकर गेहूं की फसल काटी थी। लोगों को सिने तारिका का यह अंदाज भी खूब भाया था, हालांकि उनके राजनैतिक विरोधियों ने इसे वोटों की फसल काटने वाला हथकंडा बताया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.