हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को मथुरा में भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक,सुंदर काण्ड पाठ करने का ऐलान किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने यह कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण के गर्भगृह पर करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम में देश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से मथुरा पहुंचने की अपील की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राजश्री बोस चौधरी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया इस बार मथुरा कृष्ण जन्म भूमि के 6 दिसंबर वाले कार्यक्रम में लगभग 5 करोड सनातनी हिंदू आ सकते हैं। उसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मैसेज के माध्यम से सभी 735 जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रवेश के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के मुताबिक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचेंगे और लड्डू गोपाल जी का अभिषेक करके हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम से और मैसेज के जरिए देश विदेश में रह रहे सभी सनातनी हिंदुओं को 6 दिसंबर में मथुरा आने का आह्वान किया है। इसके अलावा सभी हिंदू संगठनों को अनुरोध किया है कि सभी सनातनी हिंदू मथुरा आएं और लड्डू गोपाल जी के अभिषेक कार्यक्रम और हनुमान चालीसा कार्यक्रम में भाग लें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
