• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां की अनाज मंडी में बिजली का तार टूटकर गेहूं की बोरियों पर गिरा, लगी आग

ByVijay Singhal

Apr 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की अनाज मंडी परिसर में बिजली का तार टूटकर वहां रखी गेहूं की बोरियों पर गिर गया। जिससे बोरियों में आग लग गई। व्यापारियों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है। मंडी में हर ओर गेहूं ही गेहूं दिखाई दे रहा है। गेहूं का उठान धीमा होने से वहां बोरियां के ढेर लगे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गेहूं की बोरियों के एक ढेर पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और गेहूं की बोरियों में आग लग गई। वहां मौजूद व्यापारियों ने तार टूटने की सूचना बिजलीघर में दी तो बिजली बंद करा दी। व्यापारी, किसान, मजदूर संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए, इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.