• Tue. Feb 10th, 2026

आपराधिक मामले में लिप्त सहायक अध्यापक निलंबित

ByVijay Singhal

Nov 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आपराधिक मामले में संलिप्तता पाए जाने पर बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कारब निवासी दुर्गेश सारस्वत उर्फ उमेश आगरा के खंदौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धमाली में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक पर भाई के साथ मिलकर बहन के ससुर प्रकाश नगर मथुरा निवासी शिवप्रकाश सारस्वत के साथ गंभीर मारपीट का आरोप है। इस मामले में थाना हाईवे में शिवप्रकाश ने केस दर्ज कराया था। हाईवे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया गया। मथुरा कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में दुर्गेश सारस्वत के विरुद्ध वारंट जारी किए हैं। आपराधिक घटना के वारंट की जानकारी शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से मिलने पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर बीएसए आगरा ने सहायक अध्यापक को निलंबित करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.